Header Ads

पंजाब में आम आदमी पार्टी से नाराज हुए सांसद भगवंत मान?


पंजाब में आम आदमी पार्टी से नाराज हुए सांसद भगवंत मान?

चंडीगढ़। पंजाब में पूर्व संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर पर मुसीबत में फंसी आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े चेहरे भगवंत मान ने उसके लिए नया सिरदर्द पैदा कर दिया है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, पंजाब में पार्टी के बड़े चेहरे और सांसद भगवंत मान केजरीवाल और पार्टी से नाराज हैं। बताया जा रहा है कि किसान मेनिफेस्टो रिलीज के दौरान पार्टी के मंच पर जगमीत बराड़ को तरजीह दिए जाने और मंच सांझा करने से मान को नाराजगी है।

बता दें कि कांग्रेस से निष्कासित बराड़ के फ्रंट लोकहित अभियान मोर्चा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी को बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया था। बराड़ को लेकर ही पिछले 4 दिन से भगवंत मान अंडरग्राउंड हैं और पार्टी की किसी भी पॉलिटिकल रैली या मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं।

शुक्रवार को लुधियाना के नजदीक छपार के मेले में तमाम राजनीतिक पार्टियां रैली करके अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाली है और भगवंत मान अगर इस होने वाली रैली से भी गायब रहें तो यह बात खुलकर सबके सामने आ जाएगी।

Powered by Blogger.